उत्तराखंड में नए साल पर जागेश्वर धाम पर बड़ा हादसा , खाई में गिरी कार

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है । हर साल, लाखों पर्यटक देश-विदेश से उत्तराखंड की पहाड़ियों में घूमने आते हैं। हालांकि, इस बढ़ती पर्यटन गतिविधि के साथ, हादसों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बता दे फिर हादसे की खबर अल्मोड़ा जागेश्वर धाम से सामने आयी हैं , नए साल पर प्रसिद्ध जागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे पर्यटकों की कार गहरी खाई में जा गिरी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 5 बजे हुई जब बरेली से जागेश्वर धाम जा रही कार बाड़ेछीना के पास गहरी खाई में जा गिरी। वही हादसे क बाद चीख पुकार मच गयी जिसके बाद तुरंत घटना की सुचना पुलिस को दी गयी।

वही सुचना मिलते ही थानाअध्यक्ष विजय नेगी तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को रेस्क्यू कर बहार निकला। बता दे दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार घायलों ,दीपक शर्मा ,प्रदीप शर्मा अंकित, आशु शर्मा ,अमर शर्मा ,सुरेश शर्मा और सुनील शर्मा मौजूद थे। वही सभी घायलों को खायी से सड़क तक लाया गया , जिसमे 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं ,वही सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा भेजा गया। वही प्रथम दृष्टिया दुर्घटना का कारण थकन और पहाड़ो में वाहन चलाने का अनुभव काम होना प्रतीत होता हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.