Maarrich Trailer: लंबे समय बाद होने जा रही है तुषार कपूर की वापसी, पुलिसवाले की भूमिका में दिखे शानदार

By New31 Uttarakhand

Trailer: तुषार कपूर (Tushar Kapoor) स्टारर फिल्म ‘मारीच’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। मेकर्स ने 18 नवंबर की दोपहर इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें तुषार कपूर के साथ दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, राहुल देव, सीरत कपूर और अनीता हसनंदानी शामिल देखी जा सकती हैं।

ट्रेलर में तुषार कपूर एक सीनियर कॉप राजीव दीक्षित की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो दो लड़कियों की बेरहमी से हत्या किए जाने के मामले की जांच कर रहा है। वह कई संदिग्धों के सामने आता है, जिनमें से प्रत्येक का अपना बुरा पक्ष होता है। राजीव उनमें से मारीच को खोजने की तलाश में हैं।

जानकरी के अनुसार इस बारे में बात करते हुए, अभिनेता और निर्माता तुषार कपूर ने कहा कि, “मैं दर्शकों के लिए मारीच का ट्रेलर पेश करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए एक बहुत ही खास फिल्म है क्योंकि ये पहली बार है जब मैं एक्टिंह प्रोडक्शन दोनों कर रहा हूं। मारीच एक कमर्शियल थ्रिलर है जो दर्शकों को पर्दे से बांधे रखेगी और मुझे उम्मीद है कि उन्हें ट्रेलर पसंद आएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –

👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।

👉 News31 Uttarakhand  यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।

👉 News31 Uttarakhand  फेसबुक पेज़ को लाइक करें।

👉 News31 Uttarakhand  इन्स्टाग्राम पर फॉलो करें।

👉 News31 Uttarakhand   ट्विटर पर फॉलो करें ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.