बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद लग्जरी कार की बजाय बाइक का सहारा लिया, जिसका एक वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कृति ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह छोटा वीडियो साझा किया है। वीडियो में वह शूटिंग के बाद अपना सामान पैक करके घर लौटती नजर आ रही हैं। ट्रैफिक में बाइक चलाते हुए कृति ने हेलमेट और काला फेस मास्क पहन रखा है ताकि पहचान ना हो। वीडियो में वह लंबे शूटिंग के दिन के बाद रात की ठंडी हवा का आनंद लेती दिखाई दी।
इस वीडियो के साथ कृति ने कैप्शन लिखा, “शूटिंग के बाद ट्रैफिक से बचने का मेरा सबसे पसंदीदा तरीका।” फैंस को यह अंदाज और वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।
‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगी कृति
कृति सेनन जल्द ही फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है जिसे होमी अदजानिया डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसके अलावा कृति ने हाल ही में हैदराबाद में रश्मिका मंदाना के वेडिंग रिसेप्शन में भी हिस्सा लिया और वहां की कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
कृति की यह सहज और फैंस के करीब पहुंचने वाली पहल उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।