‘जिगरा’ बनी आलिया भट्ट की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म?

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने अपनी नई फिल्म जिगरा के साथ बॉक्स ऑफिस पर सभी को चौंका ,फिल्म ‘जिगरा’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है। वासन बाला निर्देशित फिल्म ओपनिंग डे पर ही महज चार करोड़ 55 लाख का कलेक्शन कर पाई। कहीं ना कहीं फिल्म के प्रदर्शन पर भी इस आरोप का भी प्रभाव पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कई शहरों में दर्शक ना मिल पाने की वजह से शो भी रद्द कर दिए गए। जिगरा’ का इतना जमकर प्रमोशन किया गया था कि लग रहा था आलिया भट्ट की स्टार पावर ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत लेगी। हालांकि हुआ इसका उल्टा फिल्म को पहले ही दिन दर्शक नहीं मिले और कई जगह तो फिल्म के शो तक कैंसिल करने पड़े थे। फिर वे फिल्म फेक कलेक्शन और कहानी चोरी करने के आरोपों के चलते विवादों में भी फंसी लेकिन इन विवादों का फिलम को कोई फायदा नहीं हुआ।

10 सालों से लगातार हिट फिल्में देने वाली आलिया की इस फिल्म ने पहले दिन केवल 4 करोड़ की कमाई की, जो पिछले दशक में उनकी किसी भी फिल्म का सबसे कम ओपनिंग कलेक्शन है। ‘जिगरा’ पहले हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ गई थी और अब दूसरे हफ्ते में तो ये रेंग-रेंग कर आगे बढ़ रही है। 80 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म 30 करोड़ भी नहीं कमा पाई है। फिल्म जिगरा’ की कहानी की बात करें तो ये एक भाई-बहन की कहानी है. फिल्म में आलिया का किरादार सत्या अपने भाई को जेल से निकालने के लिए प्लान बनाती है. फिल्म की कहानी के बारे में जानकर लगा था कि इस बार कुछ नया देखने को मिलने वाला है। हालांकि थिएटर्स में दर्शकों को फिल्म खासा एंटरटेन नहीं कर पाई। फिल्म के सफल न हो पाने के कारण लोगों ने इसके लिए वसन बाला को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस पिक्चर का बजट 80 करोड़ रुपये है. ऐसे में 11 दिनों की कमाई को देखकर लगता है कि फिल्म का बजट के आंकड़े तक पहुंचना काफी मुश्किल है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.