देश के कई हिस्सों से कांवड़ियों के हंगामे की खबरें सामने आ रही है। ठीक उसी तरह एक बार फिर यूपी के मुजफ्फरपुर में कावड़ियों ने जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। आपको बता दे कांवड़ियों ने मंसूरपुर पेट्रोल पंप के ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की और पंप कर्मचारियों को जमकर पीटा। हालांकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कांवड़ियों द्वारा आम की गुठली फेंकने से मना करने पर ये हंगामा हुआ है । वही मिली जानकारी के मुताबिक, जनपद स्थित मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय कांवड़ियों ने तांडव मचाया जब मनोज नाम के शख्स ने कांवड़ियों को आम खाने के बाद गुठली फेंकने से रोका। दरअसल इस बात पर कांवड़िये गुस्सा हो गए और उन्होंने तोड़फोड़ के साथ ही मनोज और उसके साथ अन्य लोगों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी।
वही मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद कांवड़ियों की ये वारदात पूरे जनपद में चर्चा का विषय बन गयी। हालांकि इस घटना पर सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि बुधवार 24 जुलाई को शाम 4 बजे के आसपास थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत बेगराजपुर में एक पेट्रोल पंप पर कुछ कांवड़ यात्री रुके हुए थे और आम खाकर गुठली वही पे फेंक रहे थे। जिसके बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उनके बीच बहस शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।