इटली में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत को नहीं मिला वेज वेखा खाना, होटल पर निकाली भड़ास

By New31 Uttarakhand

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा ना होकर भी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं और अगर उनकी प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा का विषय बनते ही हैं। हालांकि शाहिद कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनका और पत्नी मीरा राजपूत का नाम बॉलीवुड के बेस्ट कपल की लिस्ट में शुमार होता है। बहरहाल ?

इन दिनों एक्टर इटली में फैमिली टूर पर हैं, इटली ट्रिप के दौरान मीरा के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वो अपने गुस्से को कंट्रोल नहीं कर पाईं। बस फिर क्या था मीरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर भड़ास निकाल दी। जी हां मीरा राजपूत जबसे इटली पहुंची हैं, वहां से लगातार फोटोज और वीडियोज पोस्ट कर रही हैं। मीरा की ट्रिप काफी अच्छी जा रही थी। बस कमी थी, तो अच्छे वेज खाने की।आपको बता दें कि शाहिद कपूर की वाइफ वेजिटेरियन हैं और दुख इस बात का है कि इटली के होटल में उन्हें ढंग का वेज फूड नहीं मिला। मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में होटल।को टैग करते हुए एक पोस्ट शेयर की है।

जिसमें उन्होंने होटल को टैग करते हुए लिखा- ‘अगर आप एक इंडियन हैं और वेजिटेरियन भी तो इस होटल को स्किप करें। खाने का काफी सीमित ऑप्शन, शाकाहारी को सहज महसूस कराने के कोशिश के बिना। खराब लिनन और गंदी चादरें। शिकायत करने वाला कोई नहीं, लेकिन लिस्ट को टाइट रखें।अब पलेर्मो जा रहे हैं।’
साथ ही मीरा ने यह भी बताया कि वो जिस रिसॉर्ट में रुके थे, उनके पास खाने के लिमिटेड विकल्प और गंदी चादरें थीं।

यह पहली बार नहीं है जब मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे पर खुलकर बात राखी है। इससे पहले भी मीरा कई बड़े छोटे मुद्दों पर सोशल मीडिया पर आवाज उठा चुकी हैं। मीरा जब भी कुछ गलत होता देखती है तो तुरंत सोशल मीडिया पर अपनी बातें पोस्ट के माध्यम से लोगों तक शेयर कर देती हैं। मीरा बिलकुल नहीं सोचती कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचेगी और क्या नहीं।

Date: 29-June-2022
Penned by Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.