उत्तराखंड में चंपावत सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है, यहां वे सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं | बता दें कि इस उपचुनाव के लिए 11 मई को नामांकन की आखिरी तारीख है, वहीं 31 मई को मतदान होगा नतीजे 3 जून को घोषित किए जाएंगे |
वहीं चंपावत विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के तारीख का ऐलान होते ही राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं | खासकर बीजेपी ने चंपावत सीट के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है | तो वहीं कांग्रेस कैंडिडेट चयन की प्रक्रिया में फंसी है, इस सीट पर आम आदमी पार्टी भी अपनी दावेदारी कर रही है | आप का कहना है कि दमखम के साथ चंपावत का उप चुनाव लड़ा जाएगा |
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए यह महीना किसी परीक्षा से कम नहीं होने वाला है, क्योंकि खटीमा से चुनाव हारने के बाद भले ही उन्हें राज्य की कमान मिली है | लेकिन उनके सामने अभी विधायक बनने की चुनौती है | हालांकि उनके ही पार्टी के विधायक कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़कर एक बड़ा त्याग किया है | विपक्षी दलों ने चंपावत सीट पर घेराबंदी शुरू कर दी है |
Date : 6-May-2022
Penned by Reeta Joshi