देर रात पेट्रोल पंप पर पहुचे एक युवक और उसके साथी को पंप के गार्ड ने सिगरेट पीने से मना किया तो युवकों ने उसकी पिटाई कर दी.. इतना ही नहीं उन्होंने कुर्सी पर बैठे सुरक्षा गार्ड पर बाइक भी चढ़ा दी … सूचना पर पहुचे पेट्रोल पंप के मालिक ने कोतवाली पुलिस को आरोपी निक्की सतवाल और उसके दोस्त के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाया |
कोतवाली थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर रोड स्थित मानपुर उत्तर में संचालित पेट्रोल पंप गोयल फिलिंग स्टेशन के मालिक सरिल गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 6 अगस्त की रात 11:15 बजे पेट्रोल पंप मालिक का बेटा निक्की सतवाल और उसका दोस्त जलती हुई सिगरेट लेकर पंप पहुचे और एमबीडी मशीन के पास खड़े होकर सिगरेट पीने लगे और इसी पर पंप के सुरक्षा गार्ड पवन ने जब सिगरेट पीने से मना किया तो युवकों ने उसके साथ गालिगकौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी | सुचना पर टीपीनगर चौकी के सिपाही मौके पर पहुचे | इतना ही नहीं बल्कि टीपीनगर चौकी के सिपाही के लौटते ही आरोपी निक्की सतवाल और उसका साथी दोबारा 12:25 बजे पेट्रोल पंप पर पहुचे ओर कुर्सी पर बैठे सुरक्षा गार्ड पर बाइक चढ़ा दी | किसी तरह वहा मौजूद लोगों ने सुरक्षा गार्ड को बचाया |
बता दे की आरोपी 7 अगस्त की सुबह तीसरी बार पेट्रोल पंप पहुचे और सुरक्षा गार्ड को जान से मरने की धमकी दी | यह तीनो वारदात पंप पर लगे CCTV पर कैद हो गई | सूचना पर पहुचे पेट्रोल पंप के मालिक ने कोतवाली पुलिस को आरोपी निक्की सतवाल और उसके दोस्त के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज करवाया वही, पुलिस ने इसी मामले पर जांच शुरू कर दी हैं |
DATE – 08 AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA