नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये!

नैनीताल घूमने का प्लान है तो ठहरिये!
By New31 Uttarakhand

नैनीताल अपनी ठंडी वादियों और सुहावने मौसम के लिए मशहूर रहा है, लेकिन अब यहां भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। 22 मई 2026 को नैनीताल का तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में सबसे अधिक है।बढ़ती गर्मी से स्थानीय लोग और पर्यटक दोनों परेशान हैं।

हालात ऐसे हो गए हैं कि अब लोग घरों और होटलों में एसी लगवाने लगे हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, शहरीकरण और मैदानी इलाकों की हीटवेव इसके प्रमुख कारण हैं।

विशेषज्ञ इसे हिमालयी पारिस्थितिकी के लिए गंभीर चेतावनी मान रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाले समय में पहाड़ों का मौसम पूरी तरह बदल सकता है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.