टिहरी से भूस्खलन का खौफनाक वीडियो आया सामने

By New31 Uttarakhand

टिहरी के घनसाली ब्लॉक के भिगुन तिनगढ़ गांव में भारी भूस्खलन का वीडियो सामने आया है जिसमे कई मकान मलबे में दफन हो गये है। आपको बता दे प्रशासन ने समय रहते ही पूरे गांव को खाली कर दिया था। जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। हालाँकि पूरे गांव पर इस भूस्खलन का बड़ा असर पड़ा है और इस देवीय आपदा में आ रही खबरों के अनुसार 15 आवासीय मकान मलबे में दब गए हैं। वही गनीमत रही की इस हादसे मे किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है क्युकी ग्रामीण सुबह ही अपने घर खाली कर चुके थे। साथ ही आपदा की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने क्षेत्र के संबंधित सभी विभागों को अलर्ट कर दिया है और प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र ही व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए हैं।

हालाँकि मौके पर पहुंचे जिला अधिकारी व क्षेत्रीय विधायक ने पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि के चेक दिए हैं, साथ ही विधायक ने गांव का सर्वे कर प्रभावित परिवारों को विस्थापन करने की बात कही है। और भूस्खलन क्षेत्र तिनगढ़ गांव को ऐतिहात के तौर पर खाली करा दिया है। वही भूस्खलन के वक्त लोगो ने इसका वीडियो बना लिया जिसे देखकर आप लोग भी हैरान हो जायेंगे। दरअसल वीडियो मे साफ दिखाई देरा है की कैसे भूस्खलन होने से सारा मलवा पहाड़ो से नीचे आ रहा है और जिसकी चपेट मे कई घर आ गए।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.