ऊंची चोटियों पर हुई भारी बर्फबारी ,सफेद चादर में लिपटीं सुंदर वादियां

By New31 Uttarakhand

बता दे की उत्तराखंड में बर्फबारी के येलो अलर्ट के बीच मौसम बिगड़ा और बदरी-केदार, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव से फिर ठंड लौट आई है।

वहीं केदारनाथ में रुक-रुककर बर्फबारी होने से यहां चार इंच नई बर्फ जम गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णपवाल ने बताया कि केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ तक बर्फ हटाने का काम पूरा हो चुका है।

YOUTUBE

साथ ही अब केदारपुरी में बर्फ हटाई जानी है। लेकिन यहां फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम ने साथ दिया तो इस माह के आखिर तक सभी जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। साथ ही अप्रैल पहले सप्ताह से पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए जाएंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.