उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई है, जिन पहाड़ों पर गर्मियों के मौसम में हरियाली नजर आती है. उन पहाडों पर अब सफेद बर्फ चमक रही है, बता दें कि प्रदेश के ज्यादातर निचले हिस्सों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है…वहीं चमोली जोशीमठ में लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा.. बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही औली, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई.. जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट आई है

आपको बता दें कि जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम -1 डिग्री पहुंच गया है, जबकि औली में तापमान अधिकतम 1 डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री है वही पर्यटन स्थल रूपकुंड और हिमालयी क्षेत्र के गांव में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई बर्फ पड़ने से ऊंचाई क्षेत्र के गांवों में ठंड बढ़ गई है.

साथ ही केदारनाथ में तीसरे दिन भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही… धाम में लगभग तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते पुनर्निर्माण कार्यों पर भी लंबा ब्रेक लग गया है।