भारी बारिश से एक बार फिर बागेश्वर मे मची तबाही, वीडियो हुआ वायरल

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में बारिश की वजह से प्रदेश की अधिकांश नदियां उफान पर हैं। वही इसी बीच चमोली और हरिद्वार का सैलाब का डरावना वीडियो सामने आया है। दरअसल चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बद्रीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिसके चलते नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। साथ ही हरिद्वार में कांगड़ा घाट पर गंगा की तेज लहरों में बह रहे एक कांवडिए को SDRF जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल बचाया है।

वही दूसरी तरफ बागेश्वर में शुक्रवार को हुई तेज बारिश ने तबाही मचा दी है। कई घरों में दरारे आ गई और कई घर खतरे की जद में आ गये। आपको बता दे बागेश्वर में बारिश से 20 सड़कों पर मलबा आ गया है। साथ ही यहां दुगनाकुरी क्षेत्र में एक पूरा मंदिर बह गया। बता दे कपकोट के बड़ी पनियाली में तेज बारिश से 4 घर क्षतिग्रस्त हो गये. साथ ही इसी दौरान उमेद सिंह की दो गाय दबकर मर गई। दरअसल बागेश्वर में तेज बारिश से सरयू नदी का जलस्तर डेंजर लेवल के पास पहुंच गया है। जिससे नदी के आस पास रहने वाले लोग दहशत में आ गये. बागेश्वर में अब तक 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और जिला आपदा विभाग ने अब तक लोगों को 23 लाख का मुआवजा वितरित किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.