उत्तराखंड में भारी बारिश , 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए चार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, चंपावत समेत कई क्षेत्रों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। लगातार हो रही वर्षा के कारण पहाड़ी इलाकों में सड़कें बाधित होने और नदी-नालों के उफान पर आने का खतरा भी बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून और चंपावत जिले के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है। संबंधित विभागों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

चारधाम यात्रा मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि बारिश के दौरान भूस्खलन और मार्ग बंद होने की घटनाएं बढ़ सकती हैं, इसलिए यात्रियों को यात्रा से पहले मौसम और मार्ग की जानकारी अवश्य लेनी चाहिए।मौसम विभाग ने अगले कुछ समय तक मौसम के इसी तरह बने रहने की संभावना जताते हुए नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.