हल्द्वानी- पैसे कमाने के चक्कर में लोग वन्य जीवों की हत्या कर दे रहे हैं. ऐसा ही एक मामला हल्द्वानी में सामने आया है… हल्द्वानी के चोरगलिया थाना पुलिस एसओजी और वन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गुलदार की खाल के समय एक तस्कर को गिरफ्तार किया है
इस दौरान एसएसपी पंकज भट्ट ने खुलासा करते हुए बताया कि चोरगलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेकिंग के दौरान 24 साल के सूरज नाम के युवक से गुलदार की खाल मिली, जिसमें पूछताछ से यह बताया गया कि उसने मांस में जहर मिलाकर गुलजार को पहले मौत के घाट उतारा। उसके बाद उसके दांत बेच दिए और अब गुलदार की खाल बेचने के लिए वह सूरत जा रहा था,

साथ ही आरोपी की तलाशी लेने पर गुलदार की खाल के साथ-साथ उसके दांत और नाखून भी बरामद हुए हैं। पूरे मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए वन्य जीव जंतु संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है, आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।