31 जुलाई को बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के पास शनि बाजार नाले में बहे बच्चे का 5 दिन बाद रविवार को शव मिल गया है। बच्चे का शव घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के सूखी भगवानपुर गांव के पास नहर में मिला है। बता दे इंदिरा नगर निवासी 8 वर्षीय बच्चा रिजवान घर से कुछ दूरी पर सामान लेने दुकान पर गया था। लेकिन इसी दौरान रिजवान बारिश के चलते नाले में बह गया था। जिसकी खोजबीन में थाना बनभूलपुरा पुलिस स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही थी। हालांकि रविवार को बच्चे का शव मिल गया, बताया जा रहा है कि नहर में बदबू आने पर कुछ लोगों ने बच्चे को देखा जहां सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पहुंच गए। उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही। आपदा मदद से नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी, फिलहाल मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा तहसीलदार सचिन कुमार,थाना प्रभारी नीरज भाकुनी समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। रिजवान की लाश मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Haldwani: इंदिरा नगर नाले में 5 दिन पहले बहे बच्चे का मिला शव