Uttarakhand: नैनीताल और पौड़ी में ओलावृष्टि, मैदान में बारिश, बर्फबारी से लिपुलेख सड़क बंद, 10 वाहन फंसे

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में अचानक मौसम ने करवट बदली है… शुक्रवार दोपहर बाद नैनीताल और पौड़ी में जमकर ओलावृष्टि हुई, साथ ही मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पहाड़ के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। वहीं पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरूवार रात और शुक्रवार को हिमपात हुआ…हिमपात के साथ मलबा आने से तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर बूंदी और छियालेख के बीच बंद हो गया है। मार्ग पर 10 वाहनों के फंसे होने की खबर है

जानकारी के अनुसार हिमपात और मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाला तवाघाट-लिपुलेख मार्ग बंद हो गया। इसके चलते लगभग 10 वाहन फंसे हैं… शनिवार तक यातायात सुचारु होने की उम्मीद है। इधर पिथौरागढ़ सहित जिले के अन्य हिस्सों में शुक्रवार को सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर बाद बादल छा गए। शाम के समय चोटियों पर हिमपात हुआ।

वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और कुमाऊं मंडल के पहाड़ी जिलों में गरज के साथ बिजली चमकेगी। कई क्षेत्रों में ठंडी हवाएं भी चलेंगी। 19 मार्च को राज्य के कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.