उत्तराखंड में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली है ,बता दे टिहरी जिले के प्रताप नगर और भिलंगना ब्लाक क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि हुई है जिसकी वजह से नाशपाती ,आडू, खुमानी और अन्य फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा है।
बता दे की बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले की ऊंची चोटियों पर भी रविवार को हिमपात हुआ। वहीं कई इलाकों में बूंदा बांदी और ओले भी गिरे। इससे फल-फूलों को नुकसान हुआ है। बागेश्वर जिले में मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदली। बागेश्वर में रविवार सुबह से ही हल्के बादल छाए थे।

वहीं शाम करीब चार बजे के बाद कई स्थानों की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने लगा है। वहीं कल शाम करीब पांच बजे के बाद कांडा तहसील मुख्यालय के साथ ही कई इलाकों में काफी देर तक ओलावृष्टि हुई है।