उत्तराखंड में जुलाई 2022 के अंत तक सभी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड डिजिटल हो जाएंगे…जी हां पूरे प्रदेश में डिजिटल राशन कार्ड जुलाई के अंत तक सभी को दे दिए जाएंगे. आपको बता दें कि पुराने राशन कार्डों की बुकलेट एक छोटे से स्मार्ट कार्ड में बदल जाएगी.
इससे राशन कार्ड धारकों को एक यूनिक नम्बर मिलेगा. स्मार्ट राशन कार्ड फटने, गलने और कैरी करने में तो आसान होगा इससे भी जरुरी बात है कि राशन कार्ड का यूनिक नम्बर पूरे देश में एक ही उपभोक्ता का होगा… इतना ही नहीं डिजिटली तौर पर स्मार्ट कार्ड के इस यूनिक नम्बर से उपभोक्ता अपने राशन की पूरी डिटेल्स भी आसानी से ले सकेंगे

जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से इसको लेकर काम किया जा रहा है. राशन कार्डों को डिजिटल करने की योजना साल 2020 में शुरू की गई थी. पिछले दो साल कोविड की वजह से योजना पूरी होने में देरी हुई है.
वर्तमान में डिजिटल राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है और जुलाई 2022 के अंत तक सभी को डिजिटल राशन कार्ड दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है. मई 2022 तक प्रदेश में 12 लाख 58 हजार 544 राशन कार्ड धारकों को डिजिटल राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं.
Date: 22-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal