अच्छी खबर है…हल्द्वानी से धारचूला..15 घंटे का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में, 2 मिनट में पढ़िए ये गुड न्यूज

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी: हल्द्वानी से धारचूला तक का सफर अब 40 मिनट में हो सकेगा… हेरिटेज एविएशन कंपनी इस रूट पर हेली सेवा शुरू करने जा रही है। सीएम के हल्द्वानी दौरे के दौरान कंपनी हेलीपैड का विजिट कर चुकी है… कंपनी अधिकारियों का कहना है कि इसी महीने अंत तक यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध हो सकती है।

YOUTUBE

आपको बता दें कि हल्द्वानी से धारचूला की दूरी सड़क मार्ग से 335.5 किलोमीटर है… बस से धारचूला पहुंचने में 15 घंटे लग जाते हैं… जाम रहा तो सफर की समयावधि और बढ़ जाती है। यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए सरकार इस रूट पर हेली सेवा शुरू करने जा रही है। यह काम हेरिटेज एविएशन कंपनी को सौंपा गया है। हेली सेवा शुरू होने से धारचूला से सटे मुनस्यारी, पिथौरागढ़ और सीमा पार नेपाल तक जाने वाले लोगों को फायदा होगा।

जानकारी के अनुसार हेलीकाप्टर हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड से एक दिन में दो चक्कर लगाएगा.. रात को हेलीकाप्टर गौलापार स्थिति हैलीपेड पर ही पार्क रहेगा… इसके लिए अलग हेलीपैड बना दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.