उत्तराखंड में भी शुरू हुआ Gen Alpha प्रोटेस्ट

उत्तराखंड में भी शुरू हुआ Gen Alpha प्रोटेस्ट
By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के रुड़की में बच्चों का अनोखा Protest देखने को मिला। बारिश के बाद स्कूल में जलभराव हुआ तो बच्चे पढ़ाई छोड़कर नगर निगम कार्यालय पहुंच गए और वहीं अपनी क्लास लगा दी। बच्चों के इस अंदाज ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया।

दरअसल, रुड़की के कृष्णानगर इलाके में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बन गई। स्कूल परिसर और आसपास की सड़कों पर पानी भरने से बच्चों के लिए स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया। इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई पर पड़ा।

समस्या से परेशान बच्चों और अभिभावकों ने इस बार सिर्फ शिकायत करने के बजाय सीधे नगर निगम पहुंचने का फैसला किया। शुक्रवार को स्काईवर्ड स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक स्कूल बसों में सवार होकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे।

इसके बाद बच्चों ने ऐसा कदम उठाया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। नगर निगम पहुंचने के बाद शिक्षकों ने नगर आयुक्त के कार्यालय के एक कमरे में ब्लैकबोर्ड लगाया और बच्चों की क्लास शुरू कर दी।

बच्चों का संदेश साफ था—अगर जलभराव के कारण स्कूल में पढ़ाई नहीं हो सकती, तो नगर निगम में ही हमारी क्लास लगा दीजिए।

बच्चों और अभिभावकों का कहना है कि बारिश के बाद इलाके में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। पानी भरने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी होती है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.