जानकारी के अनुसार, आज सुबह रामनगर हल्द्वानी जाते हुए लछीवाला टोल प्लाजा के पास अचानक उन्हें अपच और घबराहट की शिकायत हुई। हरीश रावत ने तुरंत अपनी चालक को गाड़ी वापस मोड़ते हुए घर चलने के लिए कहा।

घर जाने से पहले वे मैक्स अस्पताल में चेकअप के लिए पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ जरूरी टेस्ट करवाने की सलाह दी और भर्ती कर लिया। बताया जा रहा है कि अब उनका स्वास्थ्य सामान्य है, और देर शाम तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पूर्व सीएम को अपच, उल्टी, सिर दर्द व सीने में भारीपन की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। अब उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।