हल्द्वानी में आधी रात को कृषि सेवा केंद्र की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी शहर के बीचोबीच स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में तड़के सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। कालू साई मंदिर के पास स्थित मॉडर्न कृषि सेवा केंद्र नामक दुकान में करीब 02:20 बजे अचानक आग लग गयी। वही प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण रासायनिक प्रतिक्रिया माना जा रहा है। दरअसल दुकान में ब्लीचिंग पाउडर, यूरिया, केमिकल्स और अन्य रासायनिक दवाइयों का भंडार था। हालांकि सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र, हल्द्वानी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची जिसका नेतृत्व एलएफएम प्रकाश मेर कर रहे थे। उनकी अगुवाई में अग्निशमन दल ने कड़ी मेहनत से आग पर पूरी तरह से काबू पाया और दुकान के लगभग 99% सामान को सुरक्षित बचा लिया गया। साथ ही इसी दौरान हल्द्वानी महानगर में एक बड़ी आगजनी की घटना को टालने में सफलता प्राप्त हुई। मौके पर श्रीमान FSO महोदय भी उपस्थित थे और उन्होंने टीम की त्वरित कार्रवाई के लिए सराहना की।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.