दिनेशपुर में नकली शराब बनाने वाली फैक्टरी का हुआ भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

By New31 Uttarakhand

उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में एसटीएफ, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के एक गांव में छापा मार कर किराये के मकान में चल रही अवैध देसी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। आपको बता दे टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में तैयार बाजपुर की गुलाब मार्का की नकली शराब के पव्वे, शराब बनाने के उपकरण, अवैध केमिकल, कच्चा माल, खाली बोतल आदि के साथ परिवहन में प्रयुक्त की जाने वाली आल्टो कार और एक स्कूटी बरामद की है। हालाकि एसटीएफ निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि काफी समय से दिनेशपुर क्षेत्र में नकली शराब बनाने की फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

सटीक सूचना के बाद सीओ एसटीएफ आरबी चमोला के निर्देशन में एसटीएफ की कुमायूं यूनिट, दिनेशपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर बाद थाना क्षेत्र के गांव जयनगर नंबर पांच बिराज नगर स्थित एक मकान में छापा मारा। मकान के अंदर दो युवक नकली शराब बनाकर बोतल में पैक कर रहे थे। टीम को देख दोनों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें बल प्रयोग कर दबोच लिया गया। वही देर शाम पुलिस ने मकान मालिक मोहन राम को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शाम को एसटीएफ के उपनिरीक्षक केजी मठपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.