बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की हाल ही में एक फिल रिलीज़ हुई है। इस फिल्म का नाम है ‘शाबाश मिट्ठू’ जिसने 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी। बात करें इस फिल्म की तो ये फिल्म मिताली राज के जीवन पर आधारित है ,जो कि भारतीय महिला खिलाड़ी है। इस फिल्म के जरिए दिखाया गया है कि, कैसे मिताली राज को पहले डांस का शौंक होता है और ये शौंक उनका खेल में बदल जाता है।
मिताली राज की बायोपिक में नजर आई तापसी पन्नू की फिल्म कैसी है। बात करें ‘शाबाश मिथु’ की पहले दिन ओपनिंग के आंकड़े की तो ये आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि, दर्शकों की पसंद लगातार बदल रही है। या यूं कहा जाए की हिंदी फिल्मों के दर्शकों को क्रिकेट पर बनी फिल्में बिल्कुल पसंद नहीं आ रहीं और इसके पीछे की वजह देश में होने लगे बेइंतहा क्रिकेट मैचों को माना जा रहा है। लेकिन फिर भी अगर फिल्म की मार्केटिंग और प्रचार ढंग से ना किया गया हो तो फिल्म देखने लोग पहुंचते नहीं हैं। शायद वही इस फिल्म के साथ भी हुआ है।
30 करोड़ की लागत से बनी ‘शाबाश मिथु’
फिल्म ‘शाबाश मिथु’फिल्म करीब 30 करोड़ रुपये में बनी फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन एक करोड़ रुपये तक भी नहीं पहुंचता दिख रहा। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पूरे देश में सिर्फ 80 लाख रुपये बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं। वहीं बात करें इसी के साथ रिलीज हुई फिल्म ‘हिट द फर्स्ट केस’ का कलेक्शन की तो वो इससे थोड़ा बेहतर और करीब 1।40 करोड़ रुपये रहा है।
Date -16-July-2022
Pennde By – Meghna