उत्तराखंड में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग लगातार बढ़ी हुई है…इस बढ़ी हुई बिजली की मांग को पूरा करने में ऊर्जा निगम के पसीने छूट रहे हैं….हालत यह है की देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर और पहाड़ों को छोड़ कर अधिकतर स्थानों पर बिजली कटौती हो रही है…सोमवार के लिए भी बिजली की मांग का आंकलन 53.24 मिलियन यूनिट किया गया है।

वही हल्द्वानी शहर में गर्मी में तेजी से बिजली की खपत पिछले साल की तुलना में 60 लाख यूनिट अधिक बढ़ गई है… सुभाष नगर समेत कई फीडरों में ओवरहीट और ट्रिपिंग की समस्या बढऩे से रोस्टिंग सिस्टम भी काम नहीं आ रहा है….इसके अलावा लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से समस्या अधिक बढ़ रही है…वही ऊर्जा निगम से मिले आंकड़ों के अनुसार पूरे शहर में करीब डेढ़ लाख बिजली के उपभोक्ता हैं….जिन्हें दो डिवीजन शहरी और ग्रामीण के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है..
जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष मई-जून में शहरी डिवीजन की औसतन बिजली खपत 18 एमयू और ग्रामीण की 31 एमयू थी, जो इस बार बढ़कर शहरी में 22 और ग्रामीण में 33 एमयू पहुंच गई है। जिसके चलते पूरे शहर में करीब छह एमयू यानी कि 60 लाख यूनिट बिजली की मांग बढ़ गई है। इसलिए लगातार रोस्टिंग हो रही है।
आपको बता दें की शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह रोजाना 3-4 घंटे से भी ज्यादा बिजली की कटौती की जा रही है। गर्मी के चलते बिना बिजली लोगों का घरों के भीतर रहना मुश्किल हो रहा है।