हल्द्वानी में बिजली संकट! ट्रांसफार्मर खराब होने पर लोगों का फूटा गुस्सा

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर खराब होने से लोगों को भीषण गर्मी के बीच पूरी रात भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर रात ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे सैकड़ों परिवार अंधेरे और उमस में रात गुजारने को मजबूर हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद विद्युत विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते सुबह तक भी बिजली बहाल नहीं हो सकी। इस लापरवाही को लेकर लोगों में विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिली।

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि हेमन्त साहू ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना उन्होंने रात करीब एक बजे ही बिजली विभाग के अधिकारियों को दे दी थी, लेकिन सुबह करीब 10 बजे तक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। हेमन्त साहू के नेतृत्व में देर रात तक सैकड़ों स्थानीय लोग मौके पर डटे रहे और विभाग से तत्काल ट्रांसफार्मर बदलकर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा को लेकर विभाग की ऐसी लापरवाही दोहराई गई, तो स्थानीय जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.