धामी कैबिनेट विस्तार: 5 नए मंत्रियों की एंट्री, चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा कदम उठाते हुए कैबिनेट विस्तार कर दिया है। आपको बता दे लंबे समय से खाली चल रही पांचों मंत्री पदों की सीटों पर अब नए चेहरों की एंट्री हो गई है। देहरादून स्थित राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Gurmit Singh ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नए मंत्रियों के रूप में Khajan Das, Bharat Singh Chaudhary, Madan Kaushik, Ram Singh Keda और Pradeep Batra ने शपथ ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। खास बात यह है कि ये सभी सीटें 2022 से खाली चल रही थीं, जिनमें एक सीट पूर्व मंत्री चंदन राम दास के निधन और एक सीट प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।

दरअसल, 23 मार्च को धामी सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं और उससे ठीक पहले यह कैबिनेट विस्तार किया गया है, जिसे चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार ने इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और युवा-महिला संतुलन साधने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को फायदा मिल सकता है। लंबे समय से मंत्री बनने की उम्मीद लगाए बैठे विधायकों की भी अब इच्छा पूरी हो गई है। इसके साथ ही सरकार अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है और आने वाले समय में विकास योजनाओं और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी देखने को मिल सकती है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.