iPhone के लिए डिलीवरी बॉय की हत्या : स्कूटी में रखकर लाश जलाने के लिए ले गया.

By New31 Uttarakhand

कर्नाटक में iPhone के लिए एक डिलीवरी बॉय की हत्या का मामला सामने आया है। कर्नाटक के हासन में 20 साल के युवक ने हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पूरा मामला :
आरोपी हेमंत दत्ता मोबाइल खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। इसके लिए आरोपी ने प्लान बनाया। उसने फ्लिपकार्ट से पहले iPhone ऑर्डर किया। 23 साल का डिलीवरी बॉय 7 फरवरी को जब मोबाइल डिलीवरी करने आरोपी के घर पहुंचा तो आरोपी ने उससे इंतजार करने को कहा।

कुछ देर बाद हेमंत ने उसे अंदर बुलाया और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की लाश 11 फरवरी को अर्सिकेरे शहर के अंककोप्पल रेलवे स्टेशन के पास से बरामद की।

YOUTUBE

हत्या के तीन दिन बाद मृतक के भाई मंजू नाइक ने थाने में हेमंत नाइक की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या के बाद जब आरोपी को कुछ समझ नहीं आया तो शव को तीन दिनों तक अपने घर में रखा।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.