Delhi-NCR Rain: दिल्ली में तेज बारिश शुरू आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

By New31 Uttarakhand

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवारको झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिली है. बारिश भी जारी है… दिल्ली और उसके आस-पास इलाकों में घना बादल होने की वजह से सुबह के समय ही अंधेरा छा गया. आपको बता दें कि कल रात हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है… भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी दिल्ली और आसपास की जगहों पर फिर बारिश पड़ने की संभावना है… बारिश और हवाओं ने मौसम को सुहाना कर दिया है साथ ही इससे तापमान में भी कमी आएगी । विभाग ने अगले तीन-चार दिने के लिए अलर्ट जारी किया है ।

मौसम विभाग के अनुसार, ‘उत्तरी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, सोनीपत, खरखोदा के कुछ इलाकों और एनसीआर में तेज बारिश होगी। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई स्थानों (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, बल्लभगढ़) और आसपास के क्षेत्रों में गरज के साथ अगले दो घंटे मध्यम से तीव्र बारिश होगी।

Date: 17-June-2022

Penned by tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.