भीषण गर्मी में राहत की तलाश अब जानलेवा बनती जा रही है। कलियर से रुड़की गंगनहर क्षेत्र में युवा पुलों से मौत की छलांग लगाकर अपनी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। तेज बहाव और गहरी नहर में स्टंट के अंदाज में कूदना अब हादसों की बड़ी वजह बन चुका है।सोशल मीडिया पर वीडियो और रील बनाने की होड़ में युवक बिना डर ऊंचे पुलों से छलांग लगा रहे हैं।
कई बार पानी की गहराई और तेज धारा का अंदाजा न लगने से हादसे हो रहे हैं। हर साल कई परिवार अपने बच्चों को खो देते हैं, लेकिन इसके बावजूद न युवाओं में डर दिख रहा है और न प्रशासन की सख्ती।
गंगनहर का यह क्षेत्र अब धीरे-धीरे “डेथ प्वाइंट” बनता जा रहा है। जरूरत है जागरूकता और सख्त कार्रवाई की, ताकि एक छोटी सी लापरवाही किसी की जिंदगी न छीन ले।