दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का CJP प्रदर्शन पर रिएक्शन

By New31 Uttarakhand

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली। जिसके बाद अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं पर दुख जताया। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “20 जुलाई… बहुत लोगों की हड्डियां टूटीं और एक पूरे देश का दिल टूटा। याद रखना।” इसके साथ उन्होंने प्रदर्शन से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं।

यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा ने इस आंदोलन को लेकर अपनी राय रखी हो। इससे पहले भी वह CJP आंदोलन और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में आवाज़ उठा चुकी हैं। उन्होंने एक वीडियो साझा कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की थी और कहा था कि लोकतंत्र में हर आवाज़ का सम्मान होना चाहिए। इस तरह वो लगातार इस विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन दे रही हैं ।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.