कांवड़ यात्रा में इस बार आ सकते हैं करोड़ों कांवड़िये

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में 14 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ यात्रा में इस साल उत्तर भारत से 4 करोड़ कांवड़ियों के आने की संभावना जताई जा रही है…सोमवार को देहरादून में आयोजित अंतर-राज्य समन्वय बैठक के दौरान कांवड़ियों की अनुमानित संख्या पर चर्चा की गई.. अगर यह अनुमान सही साबित होता है तो यह उत्तराखंड में कांवड़ियों की यह सबसे बड़ी संख्या होगी..

कांवड़ियों की इतनी भारी संख्या उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा के मद्देनजर आने की संभावना है। चार धाम यात्रा अक्टूबर के मध्य तक जारी रहेगी।

आपको बता दें कि केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के चार हिमालयी मंदिरों ने इस सालाना तीर्थयात्रा के 60 दिनों से भी कम समय में 24.3 लाख तीर्थयात्रियों की मेजबानी की है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि कोविड महामारी के कारण 2020 और 2021 में कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। हम इस साल लगभग 4 करोड़ तीर्थयात्रियों की उम्मीद कर रहे हैं, जो 2019 में लगभग 3 करोड़ कांवड़ियों के राज्य में आए टर्नआउट से काफी ज्यादा है।

Date: 28-June-2022
Penned by Tanuja bhauryal

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.