भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,132 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,46,60,579 हो गई है…वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 16,243 रह गई है। वही आंकड़ों के अनुसार, भारत में संक्रमण से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,500 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि संक्रमण से उबरने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.78 फीसद हो गई है.. बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 361 की कमी दर्ज की गई है, वही कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,15,240 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में संक्रमण से जिन नौ मरीजों की मौत हुई है, उनमें से तीन मरीज महाराष्ट्र और एक-एक मरीज छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल के थे..साथ ही बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 361 की कमी दर्ज की गई है… आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,15,240 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।