देहरादून मे देर रात पवंदीप राजन के गाने मे थिरके कॉलेज के छात्र

By New31 Uttarakhand

इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन ने एक निजी कॉलेज के कार्यक्रम में अपने सुरो का जलवा बिखेरा। दरअसल पवनदीप ने कार्यक्रम में कई गानों पर शानदार प्रस्तुति दी और युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बता दे दर्शक पवनदीप के ‘आजकल बदले-बदले हैं मेरे तेवर क्यूं’ ‘ले जाए मुझे कहां ये हवाएं, ना तुझको खबर ना मुझको पता’ और अन्य गानों पर देर रात तक थिरकते रहे। वही सिंगर पवनदीप राजन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सिंगिंग के क्षेत्र में युवाओं को रियाज करते रहना चाहिए। साथ ही किसी भी क्षेत्र में हो प्रैक्टिस करना बहुत जरूरी है। मंजिल की सोचने के बजाय युवाओं को प्रैक्टिस पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही उत्तराखंड में अच्छे म्यूजिक स्कूल होने चाहिए, जहां पर अच्छा म्यूजिक सिखाया जाए। हालांकि, अभी वो खुद भी सीख रहे हैं। जो युवा म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना भविष्य तलाश रहे हैं, उनको म्यूजिक प्रैक्टिस के लिए पूरा समय देना पड़ेगा। लेकिन खेल कूद भी जरूरी है, क्योंकि उससे शरीर फिट रहेगा। साथ ही ये भी कहा कि उनका मानना है कि पढ़ाई करके कुछ बनना है तो बहुत पढ़ाई करनी पड़ेगी, म्यूजिक के क्षेत्र में मुकाम हासिल करनी है तो काफी प्रैक्टिस करनी होगी। यानी कोई भी क्षेत्र हो उसमें मुकाम हासिल करने के लिए पूरे लगन से मेहनत होती है।

वही दूसरी तरफ उत्तराखंड प्रीमियर लीग में उत्तराखंड के कलाकारों को ना बुलाए जाने के सवाल पर, सिंगर पवनदीप राजन ने कहा कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग में सभी को परफॉर्म करने का मौका मिलना चाहिए था। बता दें कि उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे थे। साथ ही इस शुभारंभ के दौरान बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी, समेत हर दिन अलग-अलग कलाकार, प्रीमियर लीग में आते रहे। लेकिन इस प्रीमियर लीग के दौरान उत्तराखंड के कलाकारों को परफॉर्म करने के लिए कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। जिसको लेकर पहले भी कई कलाकार इस पर सवाल उठा चुके हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.