सीएम धामी के उपचुनाव को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो गई हैं | सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेगे | चंपावत के विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा की सदस्यता से त्याग दी है |उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण क अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया | बता दें कि कैलाश गहतोड़ी ने पहले भी सीएम धामी से अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की थी, यह बात वे उनसे सीएम धामी के चंपावत दौरे पर भी कर चुके थे | बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुमत से जीत तो दर्ज की, लेकिन मुख्यमंत्री धामी अपनी ही विधानसभा सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे | जिसके बाद अब सीएम धामी को 6 महीने के अंदर उपचुनाव जीतकर विधानसभा का सदस्य बनना पड़ेगा |
चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष की ओर से मंजूर कर लिया गया | इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास,कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौके पर मौजूद रहे | आपको बता दे विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर पहुंचकर विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा | जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस को संबोधित करते हुए कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफे को स्वीकार करने की घोषणा की | ऐसे में गहतोड़ी के अपने पद से इस्तीफा देने से साफ़ हो गया है कि अब सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत से ही उपचुनाव लड़ेंगे |
Date: 21-April-2022
Penned by Reeta Joshi