आज हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, इन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

By New31 Uttarakhand

सीएम धामी आज हल्द्वानी दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी पहुंचने पर भाजपा विधायकों व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद सीएम धामी ने हल्द्वानी स्थित एफटीआई (F.T.I) सभागार में लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा और पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा की। वहीं, इस बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार की योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचे इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाई जाए और गड्ढों को शीघ्र भरा जाए। वहीं, धामी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वही धामी ने नवनिर्मित फॉरेस्ट सिटी पार्क का अवलोकन किया और पार्क परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि हरियाली बढ़ाने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए इस पार्क का निर्माण एक महत्वपूर्ण कदम है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ये पार्क हल्द्वानी शहरवासियों के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया गया है। जहां हर आयु वर्ग के लोग प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं और अपनी सेहत को भी बेहतर बना सकते हैं। इसके अलावा हल्द्वानी में मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद मीडिया सेंटर अब तक न बनने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया सेंटर के लिए भूमि तलाश की जा रही है जल्द भव्य मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। वही इसके बाद पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय मेडिकल कॉन्फ्रेंस उत्तराकॉन-2024 के मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए जिसका उन्होंने आज शुभारंभ भी किया।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.