चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी 46  हजार वोटों से आगे, सीएम ने चंपावत पहुंच जताया आभार

By New31 Uttarakhand

सीएम धामी समेत चंपावत के चार प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला आज हो जाएगा। उपचुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय के गौरलचौड़ मैदान स्थित वन पंचायत भवन सभागार में जारी है। चंपावत में 11 राउंड की गणना पूरी हो गयी है जिसमें कि भाजपा प्रत्याशी  पुष्कर सिंह धामी को जहां अब तक को 48841 वोट और कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 2508 वोट मिले है | भाजपा से सीएम पुष्कर धामी 46333वोट से आगे है |

मतगणना के लिए रिजर्व सहित कुल 65 कार्मिक और डाक मतपत्रों की गणना के लिए 27 कार्मिक लगाए गए हैं। 31 मई को हुए मतदान में कुल 64 फीसद के अधिक मतदान हुआ था। यानी कुल 61,576 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

भाजपा में जश्न शुरू, उड़ाए जा रहे रंग गुलाल

चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी ऐतिहासिक विजय की ओर बढ़ रहे हैं। इसके साथ भाजपा नेताओं को कार्यकर्ताओं में जश्न मनाना शुरू कर दिया है। रंग गुलाल उड़ाए जा रहे हैं। सीएम धामी भी चंपावत पहुंच चुके हैं, उन्होंने चंपावत की जनता का आभार जताया है।

आपको बता दे चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में हैं कुल 96213 मतदाता है, जिनमें पुरुष वोट 50,171 और महिला वोटर 46042 है। इस उपचुनाव में कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमे से कुल 61,576 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया |

Date : 03-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.