पौड़ी के आमसौड़ गांव में बादल फटने से मची तबाही, मलबे से भरे कई घर

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं से कई जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। आपको बता दे गुरुवार रात को चमोली और टिहरी से लेकर पौड़ी जिले में भी भारी बारिश और बादल फटने की घटना सामने आई है। वही मिली जानकारी के मुताबिक कल देर रात पौड़ी जिले में यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के कोटद्वार दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग 534 से लगे आमसौड़ गांव के ऊपर बादल फट गया। जिससे नेशनल हाईवे 534 का बड़ा हिस्सा खो नदी में समा गया। साथ ही बादल फटने के बाद आए सैलाब से कई घरों में मलवा भर गया है। वहीं कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में सनेह पट्टी क्षेत्र में बहेड़ा गदेरे के उफान में सड़क मार्ग भी बह गया। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई लेकिन मलबा आने से कोटद्वार मेरठ नेशनल हाईवे बंद हो गया। जिसके चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गयी।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने अपने घरों से भाग कर खुली जगह में जा कर अपनी जान बचाई। वही आमसौड़ गांव में बादल फटने के बाद उपजिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी ने मौके पर तहसील कोटद्वार को भेज कर प्रभावित लोगों के लिए आपदा शिविर की व्यवस्था करने के आदेश जारी किये। साथ ही जूनियर इंजीनियर ने बताया कि मार्ग को खुलवाने के लिए भारी मशीनों से बोल्डर हटा कर अन्यत्र फेंके जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार दुगड्डा के मध्य सड़क बंद होने से जनपद पौड़ी के 15 विकास खंडों में यातायात प्रभावित बना हुआ है। कोटद्वार सिद्धबली मंदिर से लेकर आमसौड़ गांव तक 10 किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को दुगड्डा वन विभाग चेक पोस्ट पर रोक दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.