हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बीती रात जोरदार बारिश हुई है। दरअसल इस बारिश की वजह से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वही कई जगह पर भूस्खलन और बादल फटने की घटनाएं भी सामने आयी है। दरअसल मनाली-लेह नेशनल हाईवे-003 पर भी बीती रात पलचान के नजदीक बादल फटा। साथ ही बादल फटने की वजह से बड़े-बड़े पत्थर सड़कों पर आ गए जिससे सड़के भी क्षतिग्रस्त हो गई। बता दे हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक ये सड़क धुंधी से पलचान तक सभी तरह की गाड़ियों के लिए बंद हो गई है। इसके चलते सभी गाड़ियों को अटल टनल से वाया रोहतांग होकर मनाली भेजा जा रहा है। पुलिस ने भी लोगों से वैकल्पिक मार्ग इस्तेमाल करने के लिए निर्देश दिए है।
दरअसल बीते साल भी हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से आई आपदा ने मंडी, कुल्लू, मनाली और शिमला में भारी तबाही मचाई थी। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि रात के वक्त जोरदार बारिश हुई और इस जोरदार बारिश की वजह से बादल फटने जैसी स्थिति पैदा हो गई। जिसके बाद बड़े-बड़े पत्थर सड़कों पर आ गए। लेकिन रात के वक्त अंधेरे में कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। सिर्फ पत्थर गिरने की आवाज ही सुनाई दी। वही सुबह जब देखा तो सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और नदी ने भी अपना रास्ता बदल लिया था।