देहरादून में मुख्यमंत्री का स्वच्छता अभियान ,जनभागीदारी की अपील या चुनावी सक्रियता?

देहरादून में मुख्यमंत्री का स्वच्छता अभियान ,जनभागीदारी की अपील या चुनावी सक्रियता?
By New31 Uttarakhand

देहरादून के बल्लूपुर चौक पर हाल ही में आयोजित स्वच्छता अभियान में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लेकर साफ-सफाई को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वच्छता केवल सरकार के भरोसे संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा। जब तक हर व्यक्ति अपने घर, गली और शहर की जिम्मेदारी स्वयं नहीं लेगा, तब तक स्थायी बदलाव की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।ऐसे अभियानों का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि लोगों में जागरूकता बढ़ती है। जब कोई बड़ा नेता खुद सड़क पर उतरकर झाड़ू लगाता है, तो आम नागरिकों के बीच एक संदेश जाता है कि स्वच्छता केवल नारा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है।

इससे—गंदगी कम करने की मानसिकता विकसित होती है ,सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई में सुधार होता है ,बीमारियों के फैलाव को रोकने में मदद मिलती है ,समाज में सामूहिक जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है , लेकिन सवाल है…क्या लोग सच में समझेंगे?ऐसे अभियान अक्सर कुछ समय के लिए उत्साह पैदा करते हैं, लेकिन असली चुनौती इसे आदत में बदलने की होती है। कई बार देखा गया है कि अभियान खत्म होते ही लोग फिर से पुराने व्यवहार पर लौट आते हैं।सोचने वाली बात ये भी है कि…क्या नेताओं को सच में चिंता होती है?यह मुद्दा आम जनता के मन में अक्सर उठता है। एक ओर यह भी सच है कि कई नेता ईमानदारी से बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दूसरी ओर यह धारणा भी मजबूत होती जा रही है कि ऐसे कार्यक्रम चुनावों के करीब आते ही ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं।कुछ लोग इसे “ग्राउंड कनेक्ट” बनाने की कोशिश मानते हैं, तो कुछ इसे “इमेज बिल्डिंग” का हिस्सा समझते हैं। सच्चाई शायद इन दोनों के बीच कहीं है। अगर ऐसे अभियान केवल फोटो और प्रचार तक सीमित रह जाएं, तो उनका असर सीमित ही रहेगा। लेकिन यदि इन्हें नियमित और ईमानदारी से चलाया जाए, तो यह समाज में वास्तविक बदलाव ला सकते हैं।स्वच्छता अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि क्या यह एक दिन का कार्यक्रम बनकर रह जाता है ,या इसे निरंतर जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाता है ,स्वच्छ भारत का सपना केवल सरकार या नेताओं से नहीं, बल्कि हर नागरिक की सोच और व्यवहार से पूरा होगा। अगर लोग इसे अपनी जिम्मेदारी मान लें, तो ऐसे अभियान सच में बदलाव की मजबूत नींव बन सकते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.