Char Dham Yatra 2023: लिंचौली से केदारनाथ धाम तक डेढ़ फीट बर्फ जमा, आवाजाही बंद, जानें कब खुलेंगे कपाट?

By New31 Uttarakhand

अगले माह 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन खराब मौसम ने प्रशासन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। लिंचौली से केदारनाथ तक पैदल मार्ग बर्फबारी के चलते आवाजाही के लिए बंद हो गया है..वहीं मौसम की खराबी के चलते बर्फ हटाने में भी दिक्कत हो रही है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि यात्रा शुरू होने से पहले रूट को साफ कर दिया जाएगा।

अब तक 4.17 लाख श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

आपको बता दें कि चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन चालू है…पिछले हफ्ते तक लगभग 4.17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है…अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे…इसी प्रकार 25 अप्रैल को केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।

YOUTUBE

केदारनाथ में डेढ़ फीट तक बर्फ जमा

लिंचौली से केदरानाथ धाम तक करीब एक से डेढ़ फीट बर्फ जमा है…भैरव ग्लेशियर पर भी काफी बर्फबारी हुई है। मौसम की खराबी के चलते केदारनाथ में जुटे ढाई सौ मजदूरों को बर्फ हटाने में काफी कठिनाई हो रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.