उत्तराखंड के बहुचर्चित उद्यान घोटाले मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्यवाही करते हुए इस घोटाले में पूर्व निदेशक एसएच बवेजा समेत 15 नामजद अधिकारियों और नर्सरियों से जुड़े लोगो के खिलाफ तीन मुक़दमे दर्ज किये है। दरअसल सीबीआई ने बवेजा समेत इस घोटाले से जुड़े 25 अधिकारियों और अन्य लोगो से लम्बी पूछताछ की है। हालांकि जांच में आया है की अधिकारियों के एक्ट के नियमो को ताक पर रखकर नर्सरी का लाइसेंस दिया गया। जिसके अलावा फलदार पौधों के रेट भी अन्य राज्यों से अधिक दिए गए। यही नहीं बल्कि गलत तरीके से बनायीं गयी नर्सरी को धोखाधड़ी कर करोडो रूपए की सब्सिडी भी जारी कर दी गयी। वही इस मामले में सीबीआई ने गुरुवार को पूर्व निदेशक एसएच बवेजा, तत्कालीन सीएचओ राजेंद्र कुमार सिंह, सीएचओ मीनाक्षी जोशी समेत कुल 26 लोगो से घंटो पूछताछ की। इसके लावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरो में 20 से ज्यादा जगहों पर छापे भी मारे गए। बताया जा रहा है की सीबीआई ने आरोपियों के घर से घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी जुटाए है। मामले में अभी सीबीआई जांच कर रही है जल्द ही कुछ लोगो को गिरफ्तार भी किया जा सकता हैं।
बहुचर्चित उद्यान घोटाले में पूर्व निदेशक बवेजा समेत 15 के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज