अग्निवीर बनने का सपना संजोए हैं, तो तैयारी तेज कर दीजिए। जैसे आप सभी को पता होगा हर साल इंडियन आर्मी अग्निवीर भारती का आवेदन फरवरी में शुरू हो जाता है लेकिन इस साल अग्निवीर भारती का आवेदन मार्च से अप्रैल तक चलेगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले इसका फॉर्म भर पाएंगे। सेना भर्ती मुख्यालय की ओर से नोटिफिकेशन सेना की आधिकारिक वेबसाइट “जॉइन इंडियन आर्मी” पर जारी कर दिया है,इसके साथ ही सेना भर्ती कार्यालय की वाराणसी यूनिट ने अपने स्तर पर तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सेना भर्ती डायरेक्टर कर्नल शैलेश कुमार ने डेट जारी किए जाने की पुष्टि की है। इस भर्ती से जुडी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बता दे ये भर्ती उत्तरप्रदेश के युवाओ के लिए हैं , पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, हापुड, गाज़ियाबाद, बागपत, गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, समेत 13 जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।वही वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय से वाराणसी, चंदौली, मऊ, संत रविदास नगर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, गोरखपुर, गाजीपुर, जौनपुर जिले जुड़े हैं।अग्निवीर भर्ती रैली के लिए आवेदन 8 मार्च से 20 अप्रैल तक होगा। वही इस बार एक साथ दो-दो पदों के लिए आवेदन का मौका मिलेगा। युवा अपनी योग्यता अनुसार किसी भी दो पदों के लिए एक साथ आवेदन कर सकेंगे। सेना भर्ती बोर्ड मेरठ के निदेशक कर्नल सत्यजीत ने बताया कि अप्रैल में लिखित परीक्षा होगी। नवंबर/दिसंबर में मेरठ में ही भर्ती रैली होगी। इच्छुक उमीदवार अंतिम तारिक से पूर्व आवेदन कर सकते हैं
इस राज्य में निकली अग्निवीर की बम्पर भर्तियां , इस दिन करे आवेदन?