उत्तर प्रदेश के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने फ्यूल सरचार्ज में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है, जिसका सीधा असर बिजली बिल पर पड़ेगा।जानकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण क्रूड ऑयल की सप्लाई प्रभावित हुई है।
इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों के साथ-साथ बिजली उत्पादन की लागत भी बढ़ गई है। इसी वजह से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला लिया गया है।नई दरें जून महीने के बिजली बिल में जुड़कर आएंगी।
इसका असर घरेलू, व्यावसायिक और अन्य सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। यानी अगले महीने से लोगों को पहले के मुकाबले अधिक बिजली बिल चुकाना होगा।बढ़ती महंगाई के बीच बिजली बिल में यह बढ़ोतरी आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाल सकती है।