अगले 24 घंटे में उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदल सकता है…. दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के एक बार सक्रिय होने और उत्तर पूर्वी हवाओं के दबाव के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में बारिश होने की संभावना है…. साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व बिजली गिरने की संभावना है। जबकि राज्य के शेष जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा.

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक सोमवार से दो मार्च तक राज्य के पर्वतीय इलाकों खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है… जानकारी के अनुसार 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है… कुछ इलाकों में बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

फरवरी में हुई सामान्य से कम बारिश
बता दें कि पिछले कई दिनों से राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी देखने को मिल रही है…पर्वतीय इलाकों में दिन में अधिकतम तापमान 20 डिग्री का आंकड़ा छू रहा है… ऐसे में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।