रक्षाबंधन पर बहनों को बड़ा तोहफा: UP रोडवेज बसों में 3 दिन बिल्कुल फ्री सफर!

By New31 Uttarakhand

लखनऊ: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाएं यूपी रोडवेज की बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगी। सरकार ने 27 से 29 अगस्त तक पूरे 3 दिनों के लिए महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए दूसरे शहरों में जाने वाली लाखों बहनों को काफी सहूलियत मिलेगी और उनका सफर आसान व आरामदायक हो जाएगा।

रोडवेज प्रशासन ने की विशेष तैयारियां:

27 से 29 अगस्त के बीच त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यूपी परिवहन निगम ने सभी बस डिपो को अलर्ट मोड पर रखा है। बहनों के सफर को सुगम बनाने के लिए प्रमुख रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। साथ ही, सभी बस अड्डों पर सुरक्षा, साफ-सफाई और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन पर सफर की योजना बना रही हैं, तो इस मुफ्त बस सेवा का लाभ उठाकर बिना किसी किराए के अपने भाइयों के घर पहुँच सकती हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.