नेपाल मे हुआ बड़ा हादसा, 40 भारतीयों से भरी बस नदी में गिरी, 14 की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

नेपाल मे एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। आपको बता दे नेपाल मे एक भारतीय बस अनियंत्रित होकर तनहुं जिले स्थित मार्सयांगडी नदी में गिर गई। हालाँकि बस UP नंबर की बताई जा रही है और बस में तकरीबन 40 यात्रियों के सवार होने की सूचना मिली है। जिसमें 14 लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। साथ ही नेपाल पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है। दरअसल तनहुन जिला पुलिस के डीएसपी दीपकुमार राया ने इस हादसे को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा करीब साढ़े 11 बजे हुआ है और ये बस पोखरा से काठमांडू की तरफ जा रही थी। गनीमत रही की कई यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

वही यूपी के रिलीफ कमिश्नर ने इस मामले पर कहा कि वो लगातार नेपाल से संपर्क में हैं और हादसे का शिकार हुई बस गोरखपुर की है। इसमें उत्तर प्रदेश के कितने लोग सवार थे, इसकी पुष्टि की जा रही है। लेकिन बस को चला रहा ड्राइवर गोरखपुर का निवासी है। वही मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना स्थल पर राहत और बचाव का काम जारी है। साथ ही SSP माधव पौडेल के नेतृत्व में नेपाल सेना टीम, सशस्त्र पुलिस बल के जवान और गोताखोर दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। हालाँकि अभी हादसे के सही कारणों का पता नही चल पाया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.