Bageshwar News:ऐतिहासिक नगरी बागेश्वर में लगने वाले उत्तरायणी कौतिक के लिए भगवान बागनाथ की नगरी सजकर तैयार

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर- ऐतिहासिक नगरी बागेश्वर में लगने वाले उत्तरायणी कौतिक के लिए भगवान बागनाथ की नगरी सजकर तैयार है…आज सांस्कृतिक झांकी के साथ मेले का आगाज होगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे… मंदिर, आयोजन स्थल, पुलों पर की गई सजावट रात में देखते ही बन रही है।

आपको बता दें कि इस बार मेले के आयोजन को लेकर अन्य वर्षों की तुलना में अधिक सजावट की गई है। रंगरोगन से नगर की खूबसूरती निख्शर गई है..वहीं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम तय हो गए हैं। मेला देखने वालों को पिछले उत्तरायणी के मुकाबले काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

बता दें कि बागेश्वर के सरयू और गोमती के संगम पर लगने वाला मेला सांस्कृतिक और व्यापारिक लिहाज से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2021 और 22 में कोविड संक्रमण के कारण मेला नहीं हो पाया है.. इस बार दो साल के व्यवधान के बाद मेला हो रहा है। आयोजन समिति ने मेले को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बागनाथ मंदिर परिसर के साथ ही सरयू और गोमती नदी के घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.