दिल्ली में शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा! सदन के बाहर सड़को पर बैठीं आतिशी

By New31 Uttarakhand

दिल्‍ली विधानसभा में अंदर और बाहर संग्राम लगातार जारी है. बाहर आतिशी अंबेडकर के अपमान के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के अन्‍य विधायकों के साथ धरने पर बैठी है. तो वहीं दूसरी तरफ , सदन के अंदर इस वक्‍त अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा राजधानी में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों पर बहस कर रहे है. दरअसल दावा किया गया है कि सीसीटीवी आवंटन में धांधली की गयी है. जिसपर सीवीसी जांच की मांग की गई है. आपको बता दे सत्र के तीसरे दिन आज डिप्‍टी स्‍पीकर का चुनाव होना है. जिसमे सीएम रेखा गुप्‍ता की सरकार मोहन सिंह बिष्‍ट को आज विधानसभा का डिप्‍टी स्‍पीकर बनाएगी. साथ ही नई सीएम सदन में आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमलावर हैं.

दरअसल सीएजी रिपोर्ट के जरिए एक-एक कर अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर करारा हमला किया जा रहा है और आतिशी सहित 21 AAP विधायकों को स्‍पीकर विजेंद्र गुप्‍ता पहले ही इस पूरे सत्र के लिए बाहर का रास्‍ता दिखा चुके हैं. ऐसे में बीजेपी और आप के बीच संग्राम लगातार बढ़ता जा रहा है. आज एक बार फिर सदन में सीएजी की रिपोर्ट के अन्‍य पहलुओं को दिल्‍ली विधानसभा में उठाया जाएगा. मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और सीनियर मंत्री परवेश वर्मा की जोड़ी एक एक कर इस रिपोर्ट की परतें खोलने में लगी है. दावा किया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में सीएजी की कोई भी रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्‍ली विधानसभा में पेश ही नहीं की. यही वजह है कि बीजेपी कह रही है कि सीएजी रिपोर्ट के जरिए घोटालों की लिस्‍ट इतनी बड़ी है कि इसको खोलते-खोलते कई दिन निकल जाएंगे.

वही इसी बीच दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के रीनोवेशन में कितना सरकारी पैसा खर्च किया गया, यह पता लगाने के लिए “शीश महल” विवाद की जांच शुरू की जाएगी. पिछली सरकार की तरफ से फॉलोअप नहीं होने की वजह से कई प्रोजेक्ट्स की लागत दोगुनी हो गई है जिसके चलते हम 2000 करोड़ रुपए के शराब नीति घोटाले पर सदन में चर्चा करेंगे। तो वही दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अंबेडकर के अपमान को लेकर बीजेपी के खिलाफ हमलावर बानी हुई है. दरअसल, सीएम दफ्तर और दिल्‍ली विधानसभा में अंबेडकर और भगत सिंह की तस्‍वीर की लोकेशन को बदला गया है. पहले ये सीएम और विधानसभा स्‍पीकर के पीछे हुआ करती थी. अब इन्‍हें साइड में लगा दिया गया है. इनके स्‍थान पर राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो लगाई गई है. आतिशी का कहना है कि ऐसा कर बीजेपी ने अंबेडकर का अपमान किया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.